देहरादून
आज गढ़वाल राइफल की स्थापना दिवस पर उत्तराखंड के लिए दुखद खबर सामने आई है देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए सीमा पर शहीद हो गया है मिली जानकारी के अनुसार चमोली जनपद के गैरसैंण ब्लॉक के गुनहगार गांव का रहने वाला रुचिन सिंह रावत राजौरी सेक्टर जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए हैं।
गौरतलब है कि शहीद रूचिन रावत 9 पैरा कमांडो थे, जो वर्तमान में जम्मू कश्मीर के उधमपुर यूनिट में तैनात थे। शहीद रूचिन अपने बुजुर्ग माता-पिता और पत्नी समेत 4 वर्षीय बच्चे को अपने पीछे छोड़कर देश के लिए शहीद हो गए हैं। उत्तराखंड के लाल रुचिन के शहीद होने की खबर से इलाके में शोक लहर है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा