देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज दि0 27/01/2026 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान भैरव मन्दिर वाली गली ऋषिकेश से 01 नशा तस्कर दीपक सैनी पुत्र प्रकाश सैनी निवासी ग्राम मढेया कल्याणपुर थाना कोतवाली देहात जिला अमरोहा उ0प्र0 (उम्र 30 वर्ष) को 50.56 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे N.D.P.S ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पूछताछ का विवरण :-*
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह उक्त स्मेक को बरेली उ0प्र0 से साहिल नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाया था, जिसे वह ऋषिकेश व आस पास के क्षेत्र में नशा करने वाले स्थानीय युवकों व अन्य व्यक्तियों को ऊँचे दामो पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। अभियुक्त से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आये अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
दीपक सैनी पुत्र प्रकाश सैनी निवासी ग्राम मढेया कल्याणपुर, थाना कोतवाली देहात, जिला अमरोहा, उ0प्र0, उम्र- 30 वर्ष
*बरामदगी :-*
50.56 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत 15 लाख 20 हज़ार रुपये)*
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि बिनेश कुमार
2- का0 शेखर सैनी,
3- का0 अंकुल कुमार

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज