ऋषिकेश
अंकिता हत्याकांड में मुख्यमंत्री के निर्देश पर तेजी से काम कर रही उत्त्तराखण्ड पुलिस ने आज तड़के चीला नहर से अंकिता का शव बरामद कर लिया है। शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है।
आपको बता दे कि अंकिता की हत्या का खुलासा होने के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा था। उसी क्रम में अंकिता भंडारी के हत्यारों के खिलाफ शुक्रवार देर रात ही सीएम पुष्कर धामी का बुलडोजर गरजा। शुक्रवार देर रात ही आरोपी के रिजॉर्ट को सीएम धामी की जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। उत्तराखंड के इतिहास में ये पहला मौका है, जब अवैध निर्माण के खिलाफ इतनी त्वरित कार्रवाई हुई हो। अब इस अवैध निर्माण से जुड़े अफसरों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी हैं। किन अफसरों की शह पर ये अवैध रिजॉर्ट तैयार हुआ, उन्हें चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई होगी। सीएम धामी के इस सख्त रुख ने उत्तराखंड के लोगों को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की याद दिला दी है। अब साफ हो गया है की उत्तराखंड में भी कुछ भी गलत करने वालों के खिलाफ सीएम पुष्कर धामी का बुलडोजर गरजेगा।
अंकिता की हत्या के मुख्य आरोपी भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य के रिजार्ट को ध्वस्त करने के लिए देर रात कार्रवाई शुरू कर दी गई। उच्च स्तर से आदेश के बाद प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गई और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।
शुक्रवार देर रात मौके पर पहुंची जेसीबी ने पहले रिजार्ट के गेट को तोड़ा। उसके बाद रिजार्ट के फंट में लगे शीशे और दीवार तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। प्रशासन ने इससे पहले कर्मचारियों को हिरासत में लेकर रिजार्ट को सील कर दिया था। अब शव भी बरामद कर लिया गया है।

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग