देहरादून
अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदेश भर के छात्र तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यात्रा अंकिता के घर से श्रीनगर होते हुए आरोपी के रिजॉर्ट जाएगी। छात्र संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने देहरादून में प्रेसवार्ता की जिसमे उन्होंने कहा की
देवभूमि उत्तराखंड के सभी छात्र संगठनों ने सरकार से पहाड़ की बेटी अंकिता के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर सीबीआई जाँच कराने की मांग की थी। जिसके लिए सरकार को एक सप्ताह का समय दिया गया था। पर सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।ऐसे में अब सभी छात्र छात्राओं संगठनों ने पहाड़ की बेटी अंकिता भण्डारी के घर से पैदल तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला किया है। इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश के सभी छात्र छात्राएं शामिल होंगे। यह तिरंगा यात्रा अंकिता भंडारी के घर से होकर श्रीनगर और अंत में आरोपी के रिजॉर्ट तक निकाली जायेगी। इसका उद्देश्य अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड के उन वीआईपी के नाम उजागर करवाकर उनको सजा दिलवाना है। जिनकी वजह से इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू