देहरादून
प्रदेश भर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों महिलाओं ने राजधानी देहरादून में सीएम आवास कूच किया और सरकार से मानदेय बढ़ाने और पिछले रुके हुए मानदेय को जारी करने की मांग की। राजधानी देहरादून में सीएम आवास कूच करने से पहले आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े किए । महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका वेतन बढ़ाने के निर्देश भी जारी किए थे और डीवीडी के माध्यम से वेतन सीधा खातों में आने की बात कही थी लेकिन एक वेतन आने के बाद पिछले 3 महीनों से कोई मानदेय उन्हें नहीं मिला है जिसके चलते आज उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया।

More Stories
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, यात्रा व्यवस्थाओं के प्रति श्रद्धालुओं में दिखाई दे रहा है संतुष्टि का भाव
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर, युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित, महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ