देहरादून
उत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच देर शाम पहाड़ी इलाकों में मौसम ने बदली करवट
टिहरी और उत्तरकाशी समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर हुई बारिश,कई जगह ओलावृष्टि भी
लोगों को गर्मी के साथ ही जंगलों में लग रही आग से राहत मिलने की उम्मीद
पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में आज तेज हवाओं के साथ आंधी चलने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार
वहीं, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और चमोली में हल्की बारिश की संभावना
साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट जारी।
उत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आज देर शाम पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट बदली। टिहरी और उत्तरकाशी समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बारिश हुई। वहीं, कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, बारिश होने से जंगलों में लग रही आग बुझने से भी लोगों को राहत मिली।
पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में आज तेज हवाओं और आंधी चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और चमोली में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि विभाग की ओर से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री