देहरादून

उत्तराखंड में अतिवृष्टि के दृष्टिगत दिनांक 14-15 जुलाई, 2023 को समस्त विद्यालयों एवं आँगनबाडी केन्द्रों में (विद्यार्थियों, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ हेतु) अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेशों में कहा गया है कि लगातार अतिवृष्टि के काघटनाएं घटित हो रही हैं, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुये उक्त प्रकार की सम्भावित आपदाओं के न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन के दृष्टिकोण से दिनांक 14 एवं 15 जुलाई, 2023 को राज्य के समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी) एवं आँगनबाडी केन्द्रों में सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अध्यापकों / कर्मचारियों सहित अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
14 व 15 जुलाई की छुट्टी के साथ ही इस बार 17 जुलाई तक छुट्टी रहेगी क्योंकि 16 को रविवार व 17 को हरेला के उपलक्ष में पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री