उत्तराखंड
रूस और यूक्रेन में हो रही तना तनी में फंसे भारतीय युवाओ को लेकर उनके परिजन बेहद चिंता में है जनपद पौड़ी के श्रीनगर से भी दो एमबीबीएस छात्र यूक्रेन के चेरनाविदसी सहर में फंसे हुए है जहा एमबीबीएस के छात्र खुद वहां डर के साये में जीने को मंज़बूर है। परिजनों ने अपने बच्चो की चिंता में खाना पीना तक छोड़ दिया है सबकी आस अब भारत सरकार पर टिकी हुई है कि उन्हें जल्द से जल्द भारत लाया जाय।
श्रीनगर के बिलकेदार की रहने वाली आकांक्षा कुमारी के पिता ईष्वर प्रसाद ने बताया कि उनकी बच्ची दो दिन से बकर में फंसी हुई है बेटी ने फ़ोन में बताया कि उसके पास पैसे खत्म हो चुके है। एटीएम भी काम नही कर रहे है मेडिकल सुविधा भी यहां बन्द हो चुकी है, बताया कि इंडियन एंबेसी उनके सम्पर्क में है पासपोर्ट के आधार पर उनसे डिटेलिंग ली जा रही है इसके साथ ही इंडियन एंबेसी उन्हें नज़दीकी देश रोमानिया ले जाने की पहल कर रही हैं। उतराखण्ड सरकार और पुलिस विभाग भी बेटी के बारे में जानकारी जुटा रही है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द से जल्द सभी बच्चों को सुरक्षित भारत बुलवा लिया जाएगा।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित