केरल
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को केरल के तिरुवनन्तपुरम में कृषि विभाग, केरल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘वैल्यू एडिशन फॉर इनकम जनरेशन इन एग्रीकल्चर वेगा (VAIGA-2023)’ कार्यक्रम के दौरान केरल सरकार के कृषि मंत्री पी प्रसाद और हिमाचल के कृषि मंत्री प्रो० चंद्र कुमार से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने केरल के कृषि मंत्री पी प्रसाद और हिमाचल के कृषि मंत्री चंद्र कुमार को उत्तराखंड की पहाड़ी टोपी और उत्तराखंड के सगंध केन्द्र के उत्पाद की कीट एवं केदारनाथ मंदिर की प्रतिमा भेंट की।
इस अवसर पर तीनों कृषि मंत्रियों के बीच कृषि से संबंधित कई विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सुबे के मंत्री गणेश जोशी ने दोनों कृषि मंत्रियों को उत्तराखंड आने को आमंत्रित किया।
इस दौरान तीनों प्रदेशों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

More Stories
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, यात्रा व्यवस्थाओं के प्रति श्रद्धालुओं में दिखाई दे रहा है संतुष्टि का भाव
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर, युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित, महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ