देहरादून
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंडी की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री ने अधिकारियों को मंडी में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
मंत्री गणेश जोशी ने मंडी में आढतियों से टमाटर के मूल्य की भी जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने मंडी से बाहर टमाटर को अधिक दामों पर बेचने पर तत्काल मौके पर ही टेलीफोन के माध्यम से सचिव कृषि को प्रदेश के सभी जनपदों को आदेश जारी करने और सभी दुकनादारो को अपनी दुकान में रेट लिस्ट लगाने हेतु आदेश जारी करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने मनमोहन भारद्वाज द्वारा टमाटर की फ्यूरी करीब 56 रुपए में विक्रय की जा रही है। मंत्री ने मंडी समिति के सचिव को निर्देशित किया कि शहर के विभिन्न स्थानों में मंडी की तरफ से काउंटर लगाए जाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू