देहरादून
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हुई शानदार जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेसियों ने जमकर जीत का जश्न मनाया….इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी….कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जमकर आतीशबाजी की इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय से जूलूस के रूप में जाकर घण्टाघर हनुमान मन्दिर में प्रसाद चढाया और हनुमान चालिसा का पाठ किया गया इसके साथ ही डॉ. भीमराव अंवेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वाजंलि दी गई। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा की केन्द्र सरकार ने अपनी पूरी ताकत झौंकी दी थी, परन्तु वहां की महान जनता ने भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी को करारा जबाव देकर देश की जनता को नये राजनैतिक समीकरण बनने के संकेत दिये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में जिस तरह लोकतांत्रिक परम्पराओं और मर्यादाओं की सीमायें लाधंते हुए कर्नाटक की जनता को भर्मित करने का प्रयास किया गया लेकिन कर्नाटक की महान जनता ने कोई रूचि ना लेकर लोकतंत्र की मजबूती के पक्ष मे मतदान किया है।

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ