डॉ आर राजेश कुमार…..सचिव स्वास्थ्य
देहरादून
बरसात का सीजन आते ही बीमारियां भी पैर पसारने शुरू कर देती है इनमें सबसे ज्यादा जोखिम डेंगू से होता है जिसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग हर साल लाखों रुपए प्रचार प्रसार में ही खर्च कर देता है___ उत्तराखंड में मानसून सीजन लगा चुका है और प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश भी हो रही है ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा डेंगू का है उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारी को डेंगू की रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है सभी जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सभी एसडीएम को जिला अस्पतालों में निरीक्षण के लिए भेजा जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उसे डेंगू के लिए बेड्स और प्लेटलेट्स जैसी सुविधा उपलब्ध हों सचिव चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार का कहना है कि प्रदेश में अस्पतालों में मॉनिटरिंग का जिम्मा एसडीएम को दे दिया गया है जिसके लिए सभी जिलाधिकारी को भी एडवाइजरी जारी कर दी गई है जबकि पूरे प्रदेश में 40 ब्लड बैंक और 1460 बैड अलग अलग अस्पतालों में उपलब्ध है…..उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में डेंगू के चार नए केस दर्ज किए गए हैं जिससे प्रदेश में अब डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं जिससे डेंगू के लारवे को बढ़ने से रोका जा सके।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा