डोईवाला
डोईवाला शुगर मिल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जहां गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चल गई और इससे निकले छर्रे मिल के अधिशासी निदेशक डीपी सिंह को लग गए, हालांकि डीपी सिंह ने इसकी जानकारी किसी की नही दी और गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।जानकारी के अनुसार शुगर मिल में ध्वजारोहण के बाद हर्ष फायरिंग की परंपरा है इसी दौरान सुरक्षाकर्मी से ध्वजारोहण से पहले ही गोली चल गई जिसके 312 बोर के छर्रे निकलकर अधिशासी निदेशक के पेट में लगे
कार्यक्रम के बाद मामला सामने आते ही मिल में हड़कंप मच गया। मिल के आरोपी सुरक्षा गार्ड सुभाष वर्मा को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया और मिल प्रशासन ने इसकी जांच बैठा दी है।
कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद अधिकारियों घायल पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह को हॉस्पिटल लेकर आये। किसानों के साथ मिल कर्मियों और क्षेत्र के लोगों ने डीपी सिंह के जल्द स्वास्थ्य लाभ की भगवान से की कामना।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री