देहरादून
आज शाम थाना सेलाकुई के भाऊवाला क्षेत्र में पेड़ से टकराने के कारण एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है और उसमें दोनो युवक घायल हो गए।
सूचना पर तत्काल नजदीकी चीता भाऊवाला कर्मचारी गण को मौके पर भेजा तो मौके पर पाया कि वाहन संख्या UK07BW-9861 कार सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई है और मौके पर 1-प्रत्यूश बिष्ट पुत्र परदीप बिष्ट निवासी सुभारती अस्पताल के पास झाझरा देहरादून उम्र 23 वर्ष
2-आदित्य कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी सिद्दोवाला देहरादून उम्र 22 वर्ष मौके पर मिले जिसमे प्रत्यूश बिष्ट जादा घायल था व आदित्य के कम चोटे थी।
चीता कर्म.गण द्वारा तत्काल दोनों घायलों को 108 की मदद से नजदीकी अस्पताल सुभारती अस्पताल झाझरा पहुंचाया गया जहां पर दौराने उपचार घायल प्रत्यूष बिष्ट की मृत्यु हो गई जिस पर मृतक प्रत्यूष बिष्ट का पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
दोनों घायलों के परिजनों को मौके से ही सूचना दी गई तथा दूसरे चोटिल आदित्य को बाद उपचार अस्पताल से छुट्टी मिल गई जानकारी प्राप्त हुई की दोनों लड़के भाऊवाला क्षेत्र में अपने परिचित के यहां गए थे और वापसी में उनका वाहन अनियंत्रित होकर रोड से लगे हुए एक आम के पेड़ से टकरा गया जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उपरोक्त घटना घटित हो गई है घटना के संबंध में जांच की जा रही है

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री