उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमता दिखाई नहीं दे रहा है। आए दिन सड़क हादसों की दिल दहला देने वाली दुर्घटनाएं उत्तराखंड से सामने आ रही हैं। ताजा मामला देवभूमि के पौड़ी जिले से सामने आया है, जहां पर हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में एक ऑल्टो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दंपति की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई है जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद से ही घटना स्थल पर हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने दंपति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिवार को इस बारे में सूचित कर दिया है। हादसे के बाद से ही मृतकों के परिजनों के बीच में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद सभी घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में छतियारा-बहेड़ा मोटर मार्ग पर एक दंपति समेत चार लोग ऑल्टो गाड़ी से छतियारा गांव के पास जा रहे थे। सूत्रों की मानें तो मृतक दंपति हिंडोलाखाल ब्लॉक के ग्राम चामी के रहने वाले थे। अचानक ही उनकी ऑल्टो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और अनियंत्रित होकर ऑल्टो गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। जिसके बाद हादसे पर हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस को इस बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और सभी घायलों को सीएचसी हिंडोला खाल में भर्ती कराया गया जहां पर दंपति की उपचार के दौरान दर्दनाक मृत्यु हो गई जबकि अन्य 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान 8 वर्षीय आदित्य और भगवती प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों दंपति का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार