देहरादून
थाना कैंट के गोविंद गढ़ क्षेत्र के खुडबुड़ा स्तिथ झुग्गियों मे आज सुबह बड़ा हादसा हो गया जहां कुछ घरेलू सिलेंडरों में आग लग गयी आग इतनी भयानक थी कि आसपास के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। मकान में मौजूद 3 बच्चों को स्थानीय युवकों बॉबी कुमार, मनीष पिहवाल(टिंकू), शुभम पार्चा, मोंटू पिहवल, निखिल सूद,विशांत ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया। बताया जा रहा है कि कबाड़ बीनने वाले बच्चों ने कुछ तार आदि जलाई थी जिस कारण ये हादसा हो गया। सूचना मिलने पर फायर सर्विस की 4 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग के कारण 22 झुग्गियां जलकर स्वाहा हो गयी।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री