
रुड़की : चमन लाल महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 23/09/ 2024 से 29/09/2024 तक सात दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला की संयोजक डॉ. नीतू गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला उद्देश्य छात्राओं में कौशल विकास को विकसित करना है और उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करना है। कार्यशाला में छात्राओं को लिप्पन आर्ट,मिट्टी से बने पॉट्स और बॉटल आर्ट आदि सिखाए गए। प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने सभी छात्राओं के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि वें इस कार्यशाला में सीखी गई कला को अपने रोजगार के रूप मे भी शामिल कर सकते हैं। प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने सभी छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यशाला की सह संयोजक डॉ अनामिका चौहान रही।प्रयोगशाला सहायक श्रीमती रीना गुप्ता एवम सहायक आचार्या, कॉमर्स विभाग डॉ श्वेता ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित