उत्तराखंड
देवभूमि उत्तराखंड के लिए श्रीनगर से एक दुख भरी खबर सामने आई है। जहां श्रीनगर-लेह हाईवे पर अपना फर्ज निभाते हुए 9 गढ़वाल राइफल का एक लाल शहीद हो गया है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के चमोली जनपद के ग्राम कांडे निवासी 9वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान बाघ सिंह के श्रीनगर- लेह राजमार्ग पर मां भारती की सेवा के दौरान शहीद हो गए हैं।
जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं साथ ही परिवार के साथ गांव में भी मातम का माहौल छा गया है। देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सैन्यधाम के वीरसपूत की वीरगति के समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर है। राष्ट्ररक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीद को शत्-शत् नमन। उनका यह बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने भी शहीद जवान बाघ सिंग को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री