
सल्ट हुआ कार हादसा 3 लोगो की हुई मौत
रामनगर
अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा के तहसील स्याल्दे मुसोली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें 4 लोग घायल हो गए हैं और 3 लोगो की मौत हो गई है। गुरुवार सुबह गाजियाबाद से देघाट आ रही कार आई-10 संख्या UP-14DU-6348 भिकियासैंण से -15.किमी दूर बसेडी़ के मुसोली के पास अचानक खाई में गिर गयी। कार में सवार सात लोगो मे से 3 लोग जिसमे एक महिला व दो पुरूषों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक हेमन्त कोहली उम्र -39 वर्ष, चन्नू – 37 वर्ष, रश्मि – 32 पत्नी चन्दू थे। जबकि घायल होने वालों में विद्या -32 वर्ष पत्नी हेमन्त कोहली,आरव -8 वर्ष पुत्र रिया -9 वर्ष पुत्री हेमन्त कोहली व जानवी -6 वर्ष पुत्री चन्नू दिल्ली गाजियाबाद निवासी नये बस अड्डे के पास नन्द गांव कृष्ण कु़ज के हैं। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेन्टर भेज दिया गया है। सल्ट भाजपा विधायक महेश जीना ने तुरन्त ही घटना की जानकारी जिलाधिकारी अल्मोडा़ को दूरभाष में देकर पोस्टमार्टम सीएचससी भिकियासैंण में ही करने के निर्देश दिये। वही चार घायलों को सीएचसी भिकियासैंण हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने के कारण 108 की मदद से रामनगर रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। इस मोके पर नायब तहसीलदार दीवान गिरी गोस्वामी व राजस्व टीम,एएसआई पुलिस चौकी भिकियासैंण विजय रावत अपनी पुलिस टीम के घटना स्थल पर पहुँचे। बताया गया कि सभी लोग देघाट के सनड़भीडा में एक पीपलपानी समारोह में जा रहे थे। क्षेत्र में इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति