हरिद्वार
इन दिनों धर्म नगरी हरिद्वार में सांपों का निकलना लगातार जारी है ताजा मामला हरिद्वार के ऋषि कुल से पत्रकार और शिक्षक दीपक नौटियाल के घर का है जहां सुबह के समय एक अजगर घर की बालकनी में देखा गया अजगर काफी विशालकाय था और घर में बनी बालकनी में लगे गमलों के पीछे छुपकर बैठा था जिसके बाद दीपक नौटियाल ने तुरंत वन विभाग को फोन किया जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू कर लिया गया। दीपक नौटियाल ने बताया कि आश्चर्य की बात यह है कि घर की दूसरी मंजिल तक यह अजगर कैसे आया ।
वहीं वन विभाग के रेंजर डीपी नौटियाल ने बताया कि इन दिनों बारिश होने के कारण सांप निचले स्तर पर से ऊपरी हिस्से पर आ जाते हैं यही कारण है कि इन दिनों सांप ज्यादातर देखने को मिलते हैं लेकिन इसमें घबराने की कोई बात नहीं है जैसे ही आपको कोई साप या अन्य वन्य जीव दिखे तुरंत आप विभाग को कॉल कर सकते हैं हर टीम्स हर चौकी पर 24 घंटे मुस्तैद है जो आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित