अल्मोड़ा
आज दिनाँक 28 मई 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सल्ट क्षेत्रान्तर्गत चचरोटी नामक स्थान पर एक सेंट्रो कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।
उक्त सूचना पर पोस्ट सरियापानी से SDRF रेस्क्यू टीम निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
उक्त सेंट्रो वाहन(UK 08 U 6028) में एक ही परिवार के 04 सदस्य सवार थे जो रुड़की से देघाट की ओर जा रहे थे। घटना में तीन (01 पुरुष 01 महिला 01 बालिका) की मौके पर मृत्यु हो गई एवं अन्य शेष बालक घायल था।
SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल बच्चे को अस्पताल भिजवाया एवं तीनों शवो को खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
*घायल:-* अर्णव पुत्र मुनेंद्र सिंह, उम्र 11 वर्ष
*मृतकों का विवरण* :-
1. मुनेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी :- सिविल लाइन रुड़की दिल्ली रोड मोहनपुरा हरिद्वार।
2. शशि सैनी पत्नी मुनेंद्र सिंह, पता- उपरोक्त।
3. अदिति पुत्री मुनेंद्र सिंह, उम्र 9 वर्ष, पता- उपरोक्त।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज