सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री
देहरादून
उत्तराखंड के चार धाम यात्रा के लिए अभी दो धामों के कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही यात्रा के लिए पंजीकरण भी शुरू हो चुका है जिसमें केदारनाथ धाम बद्रीनाथ धाम के लिए अभी तक 64939 यात्रियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है साथ ही उत्तराखंड में जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में भी यात्रियों की बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसमें 22 फरवरी तक 3 करोड रुपए की आमदनी जीएमबीएन को प्राप्त हो चुकी है ऐसे में उम्मीद है कि जैसे ही चारों धामों के कपाट खुलने की तिथियां घोषित हो जाएगी तो उत्तराखंड में पूर्व की भांति चार धाम यात्रा इस बार और सफल नजर आएगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए जो रजिस्ट्रेशन शुरू हुए हैं उसमें ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से पंजीकरण किया जा रहा है साथ ही ऐप के माध्यम से मोबाइल या व्हाट्सएप के माध्यम से भी यात्री अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज