देहरादून
खबर देहरादून से है जहां पटेल नगर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा किया है। देहरादून पुलिस ने मध्य प्रदेश के चिड़िया गैंग की चार महिला सहित 5 लोगो को चोरी के मामले अरेस्ट किया। आरोपी बेहद शातिर है और अलग-अलग राज्यों में शादी समारोह में शरीक होकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से देहरादून के होटल से चोरी की गई नगदी और 5 लाख रुपये बरामद किए हैं । कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया की आगरा, सहारनपुर, हल्द्वानी ,रुद्रपुर दिल्ली और मेरठ के कई शहरों में शादियों में चोरी की घटना को आरोपी अंजाम दे चुके हैं आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।।

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण