देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 589 मामले सामने आए हैं, जबकि 31 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं अस्पतालों की ओर से बैकलॉग मौत के आंकड़े भेजे जाने का सिलसिला जारी है। आज 07 बैकलॉग के आंकड़े भेजे गए हैं। आज कुल मौत के आंकड़ों में 38 मौतों का आंकड़ा जुड़ा है। अब तक प्रदेश में कुल 6,573 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में आज 3,354 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 25,530 रह गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 32 हजार 067 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 2 लाख 97 हजार 122 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 234 रह गई है। वहीं आज 14,509 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
आज जिलेवार आंकड़े:
अल्मोड़ा 46
बागेश्वर 17
चमोली 50
चम्पावत 02
देहरादून 136
हरिद्वार 104
नैनीताल 75
पौड़ी 12
पिथौरागढ़ 22
रुद्रप्रयाग 13
टिहरी 21
उधमसिंह नगर 70
उत्तरकाशी 21
वहीं प्रदेश में 255 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 35 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा