देहरादून
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने स्मैक की तस्करी करते एक 19 साल की लड़की को गिरफ्तार किया है,जिसके पास से 101 ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है।मामले में एसपी सिटी सरिता डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की जसपुर की रहने वाली है। वह बरेली से स्मैक लाकर देहरादून में सप्लाई करती थी। वह महीने में 5 वीं बार स्मैक लेकर देहरादून में सप्लाई करने आ रही थी लेकिन जिसको स्मैक देनी थी वह उसे लेने नहीं आया जिसके बाद वो स्मैक को आईएसबीटी क्षेत्र के आसपास बेचना चाहती थी लेकिन आईएसबीटी में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लड़की ने शाहरुख नाम के युवक को स्मैक बेचने की बात कही है।

More Stories
नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश के प्रकरण में एक और अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी अचानक पहुंचे दलित बस्ती, बस्ती के लोगों के साथ दोपहर का खाया खाना
क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले पति को किया गिरफ्तार