नई दिल्ली
यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों की रविवार से घर वापसी शुरू हो गई। यूक्रेन से विशेष विमान से प्रदेश के 15 छात्रों को मुंबई लाया गया। इसके बाद दिल्ली से उन्हें उनके मूल स्थानों को भेजा गया। यूक्रेन से लौटे उत्तराखंड के छात्रों का नई दिल्ली में उत्तराखंड के अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा ने स्वागत किया। इस दौरान छात्रों के स्वजन व राज्य के सहायक प्रोटोकाल अधिकारी मनोज जोशी व दीपक चमोली भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि वह लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं।
दूसरी ओर, शासन की ओर से शुरू किए गए हेल्पलाइन नंबर पर अब तक 259 नागरिकों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिल चुकी है। अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को यह संख्या 226 थी, जोकि रविवार को 259 हो गई। सभी नागरिकों की सूची विदेश मंत्रालय को भेजी गई है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री