देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 263 मामले सामने आए हैं, जबकि 07 संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में आज 629 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 4,529 रह गई है।
प्रदेश में अब तक 3 लाख 36 हजार 879 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 19 हजार 663 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 6,935 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 87 रह गई है। वहीं आज 29,450 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
आज जिलेवार आंकड़े:
- अल्मोड़ा 12
- बागेश्वर 08
- चमोली 11
- चम्पावत 11
- देहरादून 67
- हरिद्वार 55
- नैनीताल 23
- पौड़ी 09
- पिथौरागढ़ 05
- रुद्रप्रयाग 05
- टिहरी 20
- उधमसिंह नगर 15
- उत्तरकाशी 22
वहीं प्रदेश में 390 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 66 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 39 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न