केदारनाथ
केदारनाथ-रांसी ट्रेक पर गए बंगाल के 10 सदस्यीय दल में से 02 सदस्यों का स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर वह चलने में असमर्थ होकर ट्रैक में ही फंस गए जबकि अन्य 08 वापिस लौट आये, वही इस बात की सूचना SDRF को दी गई जिसके बाद SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। Sdrf ने सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बावजूद केदारनाथ से 6 किमी दूर महापंथ के पास बर्फीली चट्टानों के बीच दोनों पर्यटकों को ढूंढ निकाला गया। दोनों पर्यटकों में से एक की मृत्यु हो गयी थी जबकि दूसरे का स्वास्थ्य खराब था। SDRF टीम के जवानों द्वारा बीमार व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल रेस्क्यू करते हुए केदारनाथ पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
SDRF द्वारा रेस्क्यू किये गए व्यक्ति का विवरण:-
विक्रम मजूमदार पुत्र बिमान मजूमदार, 38 वर्ष, 24 परगना,पश्चिम बंगाल।
मृतक का विवरण:-
आलोक विश्वास पुत्र बाबुल विश्वास, 34 वर्ष, सगुना, पश्चिम बंगाल।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज