उत्तरकाशी
सावन शुरू होते ही पहाड़ी क्षेत्रों मे वर्षा का कहर देखने को मिल रहा हैं. सावन के समय सभी धामों के दर्शन के लिए श्रद्धालु भी यात्रा करते हैं. सावन की स्थति को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ अपना कार्य करता दिख रहा हैं. बात करे यमुनोत्री जानकीचट्टी में लगातार भारी वर्षा होने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ाने से जानकीचट्टी में बना पार्किंग तक पानी पहुंचा.
बड़कोट यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग झझरगाड के पास यातायात बंद हो गया था. अब उसे खोल दिया गया हैं.
जानकीचट्टी क्षेत्र में रात्रि में हुई वर्षा से जानकीचट्टी में 03 खच्चर बहे व 01 मोटरसाइकिल और जानकीचट्टी पार्किंग के नीचे का कटाव एवं शुभम प्लेस होटल के आगे रोड के दीवार क्षतिग्रस्त हुई हैं. पुलिस टीम मौके पर मौजूद है वर्तमान में सामान्य स्थति हैं.
यमुनोत्री धाम में पुजारी महासभा के यमुना नदी के किनारे के कमरे क्षतिग्रस्त हुए साथ ही स्ट्रीट लाइट के खम्भे भी क्षतिग्रस्त हुई और मंदिर का जनरेटर भी इस पानी के बहाव मे बह गया.
यमुनोत्री में राम मंदिर पर स्थित पंजीकरण सत्यापन केंद्र के यमुना नदी के तीव्र बहाव के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ हैं.

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज