देहरादून
30 सितम्बर को प्रदेश भर मे दिवंगत अंकिता को श्रद्धांजलि देगी भाजपा। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आहवान पर राज्य के 252 मंडलों मे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों मे कैंडिल मार्च निकाला जाएगा।
उन्होंने हरिद्वार निकाय चुनाव मे विजयी प्रत्याशियों से किसी भी तरह का जश्न न मनाने की अपील की। भट्ट ने कहा की राज्य की बेटी अंकिता हत्याकांड से राज्य मे शोक की लहर है और ऐसी स्थिति मे इस तरह के कार्यक्रमों से बचा जाय।
भट्ट ने कहा कि अंकिता मामले मे सरकार पूरी नजर बनाये हुए है और जांच एजेंसी तत्परता से जुटी हुई है। अंकिता के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की हर संभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले के फास्ट ट्रेक कोर्ट मे चलाने को सीएम ने कोर्ट से अनुरोध किया है। सरकार पूरी तरह से अंकिता के परिवार के साथ दुःख की घड़ी मे खड़ी है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री