देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर दून पुलिस द्वारा खोये हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं तथा थानों पर मोबाईल खोने की गुमशुदगी रिपोर्ट या शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रैसिंग हेतु लगाया जाता है।
उक्त क्रम में कोतवाली कैंट पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR पोर्टल के माध्यम से पूर्व में गुमशुदा/खोये हुए 08 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 04 लाख रुo) बरामद किए हैं, जिन्हें आज उनके वास्तविक स्वामियों को सकुशल वापस सौंप दिया गया।
अपने खोये हुए मोबाइल फोनों को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया ।

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ