ऋषिकेश
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें स्कूटी तथा बाइक पर सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही थी, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
वायरल वीडियो के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उक्त वीडियो का ऋषिकेश श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत भट्टोवाला का होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर जाकर आस-पास के लोगों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तथा घटना स्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों को चिन्हित किया गया तथा आज दिनांक: 23-05-25 को मुखबिर की सूचना घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में पीडित हरीश रावत द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- राघव दिवाकर पुत्र मुनेश दिवाकर निवासी मकान नंबर 566 आवास विकास कॉलोनी निकट रिलायंस टावर आईडीपीएल, कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष।
2- अंकुश कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी गली नंबर 5 स्टेडियम आवास विकास निकट एलआईसी ऑफिस के सामने आईडीपीएल, कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 21 वर्ष।
3- संदीप शर्मा पुत्र उमेश शर्मा निवासी साई पार्क आवास विकास कॉलोनी आईडीपीएल, कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष।
4- साहिल रजा पुत्र मुशाहिद राजा निवासी साई पार्क आवास विकास कॉलोनी आईडीपीएल, कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 21 वर्ष।
5- हरीश थापा उर्फ हैरी पुत्र पदम सिंह थापा निवासी गुलरानी रुषा फार्म श्यामपुर, कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री