देहरदून
सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 26 जुलाई को कारगिल दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि कारगिल दिवस के दिन कारगिल में शहीद हुए जवानों के परिजनों वीरांगनाओं और वीर माताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। इस अवसर पर निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी से उनके कार्यालय में पूर्व सैनिक कर्नल भंडारी ने भी मुलाकात कर सैनिक कल्याण मंत्री से रानीपोखरी में कैंटीन के निर्माण करने की कार्यवाही हेतु आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिये वचनबद्ध है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू