देहरादून
देहरादून के पलटन बाजार के बीचों बीच स्तिथ गोदाम में देर शाम अचानक भीषण आग लग गयी। देखते ही देखते गोदाम की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस भीषण आग की चपेट में दूसरी दुकान में भी आग लग गयी। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा कि गोदाम में राखियों का सामान भरा था।

More Stories
तेजी व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए दुर्घटना कारित करने वाले चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में एक युवती की हो गयी थी मृत्यु
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति’