देहरादून
राजधानी देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है आपको बता दें थाना सहसपुर एसओजी देहरादून द्वारा नकली दवाइयों का व्यापार करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया। और एक शातिर अब्दुल को पुलिस ने सहसपुर से गिरफ्तार किया गया। और दो अभियुक्तों की तलाश अभी भी जारी है। वहीं एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त आशीष कुमार व अनिल कुमार दोनो लखीमपुर खीरी के निवासी है दोनो एक दूसरे को विगत 3-4 वर्ष से जानते है दोनो स्क्रैप का काम करते हैं। सेलाकुई में एल्डर फार्मास्यूटिकल नाम की एक कंपनी है जो बंद हो चुकी है अभियुक आशीष उससे यह सभी दवाइयों के पाउडर स्क्रैप में लेता है और कैप्सूल के कवर की व्यवस्था अभियुक्त अनिल के द्वारा होती थी। अनिल और आशीष यह पाउडर और कैप्सूल के कवर रुड़की हरिद्वार निवासी इरफान को बेच देते थे और इरफान ही यह पाउडर कैप्सूल में भरकर आगे बेचता था। और पूरी टीम को एसएसपी द्वारा 10000का ईनाम भी दिया गया।

More Stories
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन, गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
दून पुलिस फिर बनी मददगार, मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के परिजनों की जानकारी कर युवती को सकुशल परिजनों के किया सुपुर्द