देहरादून
सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भारतीय सेना में मध्य कमान के आर्मी कमाण्डर लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने उनके आवास में भेंट की। मंत्री के डोईवाला में कैंटीन खोलने के प्रस्ताव पर आर्मी कमांडर ने सहमति जताई और इस दिशा में जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया। मंत्री ने पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं से भी आर्मी कमांडर को अवगत कराया, उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान मंत्री ने आर्मी कमाण्डर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सब एरिया उत्तराखण्ड के पूर्व जीओसी मेजर जनरल सम्मी सभरवाल भी उपस्थित रहे।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू