आज दिनाँक 03 मई 2023 को स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि कुबेर ग्लेशियर के पास ग्लेशियर की चपेट में आकर कुछ यात्री फंसे है व SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी संतोष रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की चार व्यक्ति कुबेर ग्लेशियर के पास दोनों ओर से आये ताज़ा ग्लेशियर की चपेट में आने से फंस गए है। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल मोके पर पहुँचकर चारो व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
रेस्क्यू करने के उपरांत व्यक्तियों द्वारा बताया गया की वह यहां पोर्टर का कार्य करते है व आज चारो लिंचोली से श्रीकेदारनाथ जा रहे थे की अचानक कुबेर ग्लेशियर के पास ताज़ा ग्लेशियर की चपेट में आने से मार्ग दोनों ओर से अवरुद्ध हो गया और वे वही पर फंस गये।#SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में अपने प्राणों की परवाह न करते हुए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देकर चारों व्यक्तियों को समय रहते बचा लिया गया।
*व्यक्तियों का नाम*
1. चंदा बहादुर
2. शेर बहादुर
3. हरक बहादुर थापा
4. राम बहादुर
सभी निवासी :- ग्राम – कोतमा मछर, जिला – सुरकेत
आँचल करनाली नेपाल।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू