देहरादून
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग एवं निर्धारित मानकों का अनुपालन करवाने के साथ ही समय-समय पर औचक निरीक्षण करते हुए ओवर रेटिंग तथा व्यवस्थाएं पर कार्यावाही करते हुए मानकों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मदिरा की दुकानों पर ओवर रेटिंग एवं निर्धारित मानकों का पालन न होने की शिकायतों पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान द्वारा समस्त आबकारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत दुकानों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। आबकारी टीम द्वारा आज हरिद्वार बाईपास, मदिरा की दुकान हरबर्टपुर1 एवं 2, रायवाला देसी विदेशी मदिरा की दुकान, हरिद्वार बायपास निकट महिंद्रा शोरूम के पास अवस्थित मदिरा की दुकान, राजपुर रोड एवं जाखन मदिरा की दुकानों का गोपनीय रूप से मदिरा खरीदी गई, जो निर्धारित दरों पर पाई गई। निरीक्षण के दौरान 1 दुकान पर रजिस्टर न भरे होने तथा 2 दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा न होने के कारण दुकानों का चालान किया गया है।
औचक निरीक्षण के दौरान अनुज्ञापन को दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा रखने तथा स्टाक एवं सेल रजिस्टर अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण की कार्रवाई गतिमान है।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज