देहरादून
राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने ही पति की हत्या करवा दी , मामला कोतवाली विकासनगर का है जहां संतराम नाम का एक व्यक्ति बीते कई दिनों से लापता चल रहा था संतराम के लापता होने की सूचना भी संतराम की पत्नी इंद्रा ने 12 फरवरी को पुलिस को दी थी , वही ठीक 1 दिन बाद 13 फरवरी को पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि सहिया रोड जजरेड के पास एक मोटरसाइकिल 50 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई है और मोटरसाइकिल के साथ में एक लाश भी है , सूचना पाकर जब पुलिस ने लाश की शिनाख्त की तो पता चला कि लाश संतराम की ही है ,
जब पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि संत राम की पत्नी इंद्रा का मुकेश नामक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था और इन दोनो का संतराम को रास्ते से हटाने का मकसद था जिसके लिए मुकेश और उसके दोस्त आशीष ने संतराम को काम के बहाने से घर पर बुलाकर सर पर हथौड़े से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी । पुलिस तफ्तीश में यह भी पता चला है संतराम के साथ इंदिरा की दूसरी शादी थी और अब वह मुकेश के साथ शादी करना चाहती थी शादी करना चाहती थी । पुलिस ने धारा 302, 201 और 120 बी के भवादी तीनों अभियुक्तों पर मुकदमा पंजीकृत किया है और जल्द ही तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश