देहरादून
देहरादून में बिल्डर पर जीएसटी का छापा, 25 करोड़ की बिक्री पकड़ी GST Raid राजधानी दून में कई बिल्डर फ्लैट की अच्छी-खासी बिक्री होने के बाद भी कर जमा नहीं कर रहे हैं। शहर के कैनाल रोड स्थित एक ग्रुप हाउसिंग परियोजना पर छापा मारकर करीब 25 करोड़ रुपये की अघोषित बिक्री पकड़ी।उत्तराखंड की राजधानी दून में कई बिल्डर फ्लैट की अच्छी-खासी बिक्री होने के बाद भी कर जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे बिल्डर पर अब राज्य कर विभाग ने निगाह टेढ़ी कर ली है।
छापा मारकर करीब 25 करोड़ रुपये की अघोषित बिक्री पकड़ी
इसी क्रम में स्टेट जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआइबी) ने शहर के कैनाल रोड स्थित एक ग्रुप हाउसिंग परियोजना पर छापा मारकर करीब 25 करोड़ रुपये की अघोषित बिक्री पकड़ीपिछले तीन साल में कर अदा नहीं किया
छापे की यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त (प्रवर्तन) विजय प्रकाश सिंह के निर्देश पर की गई। उपायुक्त यशपाल सिंह के मुताबिक छापे में पता चला कि संबंधित बिल्डर ने फ्लैट की लगातार बिक्री के बाद भी पिछले तीन साल में कर अदा नहीं किया है।बिल्डर ने शीघ्र राशि जमा कराने का भरोसा दिलाया
इस दौरान करीब 25 करोड़ रुपये की बिक्री पर कर की अदायगी नहीं पाई गई। इस तरह की राशि करीब दो करोड़ रुपये आ रही है। हालांकि, संबंधित बिल्डर ने इसे शीघ्र जमा कराने का भरोसा दिलाया है।कर की आइटीसी व्यव्यस्था समाप्त कर दी गई
वहीं, उपायुक्त यशपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2018-19 से बिल्डर के लिए खरीद पर अदा किए गए कर की आइटीसी व्यव्यस्था समाप्त कर दी गई है।तमाम बिल्डर आइटीसी लेना जारी रखे हुए हैं।
इसके बाद भी तमाम बिल्डर आइटीसी लेना जारी रखे हुए हैं या कर ही जमा नहीं कर रहे। इसके चलते रियल एस्टेट सेक्टर से अपेक्षित कर प्राप्त नहीं हो रहा है।शीघ्र बड़े स्तर पर छापे की कार्रवाई की जाएगी
अब ऐसे बिल्डर की पहचान की जा रही है। शीघ्र बड़े स्तर पर छापे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू