देहरादून
इलेक्शन मोड में होंगी समूह ग की परीक्षाएँ,
आयोग ने शासन को भेजा प्रस्ताव,
फ़ुल प्रूफ़ प्लानिंग के साथ आयोग, ज़िला प्रशासन और पुलिस की मदद से कराएगा परीक्षाओं का आयोजन,
आयोग के 13 सितम्बर के पत्र पर मुख्य सचिव एस०एस०संधू ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उन पर स्वीकृतियाँ भी जारी की,
अन्य बिंदुओं के सम्बंध में तत्काल कार्यवाही हेतु सचिव कार्मिक को निर्देशित किया,
शासन द्वारा आयोग को आवश्यकतानुसार संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं,
आयोग के समस्त प्रस्तावों पर मंथन और निर्णय लेने का कार्य भी शुरू हो गया है,
कार्मिक विभाग इस सम्बंध में त्वरित कार्यवाही कर रहा है,
आयोग द्वारा शासन को भेजे प्रस्ताव में कहा है कि परीक्षा आयोजन हेतु पर्याप्त परीक्षा केन्द्रों की समय रहते उपलब्धता हेतु जिलाधिकारियों ज़िलों के सम्बन्धित जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित कर अभ्यर्थियों हेतु पर्याप्त फर्नीचर, बिजली, पेयजल, आवागमन की सुविधा वाले स्कूल चिन्हित कर दिए जाएँ,
परीक्षा आयोजन ज़िला स्तर पर जिलाधिकारी की देखरेख किया जाए और आयोग के सहयोग के लिए हर ज़िले से एडीएम स्तर से ऊपर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाए,
आयोग ने तहसील / नगर स्तर पर परीक्षा संचालन के पर्यवेक्षण / समन्वयन हेतु एसडीएम स्तर के जोनल मजिस्ट्रेट के तौर पर नामित किया जाए,
परीक्षा केन्द्र पर सैक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किये जाएं व पुलिस बल भी तैनात किया जाए,
परीक्षा केन्द्र से 200 मीटर तक धारा 144 के लगाई जाए व जनपदीय कोषागार से गोपनीय सामग्री विभिन्न परीक्षा केन्द्रों तक पहुँचाने एवं परीक्षा के उपरान्त गोपनीय सामग्री से सम्बन्धित सील्ड पैकेट्स आदि सम्बन्धित नगर के पोस्ट आफिस अथवा निर्धारित गन्तव्य तक सुरक्षित पहुँचाने हेतु सैक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये जाएँ।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू