देहरादून: श्री बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय नर-नारायण जयंती उत्सव का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। उत्सव डोली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
उत्सव डोली यात्रा से पूर्व प्रातः भगवान बदरी विशाल का नित्य-नियम महाभिषेक पूजन और बालभोग भोग पूजा के उपरांत श्री बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्री रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने भगवान श्री नर-नारायण का पूजन किया।
पूजन के बाद भगवान बदरी विशाल के जयकारों के साथ नर-नारायण उत्सव डोली यात्रा माता मूर्ति मंदिर की ओर प्रस्थान किया। माता मूर्ति मंदिर पहुंचने पर बद्रीनाथ मंदिर के नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी ने नर-नारायण एवं माता मूर्ति की पूजा/अर्चना की। दोपहर 1.30 बजे उत्सव डोली यात्रा श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंची।
इस अवसर पर अपरधर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान एवं बीकेटीसी के अधिकारी/कर्मचारी एवं हक हकूक समाज के लोग मौजूद रहे।
डोली उत्सव यात्रा में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन, बामणी गांव, माणा गांव के ग्रामीण, पंडा समाज एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। गुरुवार को उत्सव डोली का बद्रीनाथ नगर भ्रमण कार्यक्रम होगा।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश