रूद्रपुर: दुर्लभ प्रजाति के कुछओं की तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को 45 कछुओं व तस्करी में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना पुलभट्टा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ वन्य जीव तस्कर वन्य जीवों की तस्करी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चौंिकंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को पुलभटृा बहेडी बार्डर पर स्थित वन विभाग चौकी/बैरियर पर बाइक सवार दो संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये।
पुलिस ने जब उन्हे रोक कर तलाशी ली तो उनके पास मौजूद एक थैले से दुर्लभ प्रजाति के 45 कछुए बरामद हुई पूछताछ में उन्होने अपना नाम मंतोष विश्वास पुत्र मनोरंजन विश्वास व ज्योतिष गाइन पुत्र जगदीश गाइन निवासी बंगाली कालोनी थाना किच्छा बताया। बताया कि वह बरामद कछुओं को चोरी से बरेली रामगंगा नदी से काँटों में फंसाकर पकड़ कर लाये है जिसे किच्छा बाजार में ग्राहको को ऊंचे दामों में बेचने लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं