नैनीताल: कैंची धाम में बुधवार को हुए महाभंडारा, स्थापना दिवस के दौरान बाबा के दर्शन करने आए एक 68 वर्षीय वृद्ध श्रद्धालु चंदन सिंह अधिकारी निवासी कलसिया लोधिया जिला अल्मोड़ा का जरूरी दस्तावेजों, रुपयो एवं सामानों से भरा बैग मेला परिसर में कहीं खो गया।
उन्होंने इसकी सूचना मेला परिसर में बनाए गए अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र में दी। इस पर पुलिस कर्मियों ने पूरे मेला परिसर में वृद्ध के बैग की ढूंढ-खोज के लिए अभियान चलाया। इस बैग को सादे वस्त्रों में लगे पुलिस टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल प्रशिक्षित प्रकाश बिष्ट, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र दानू, आरक्षी अरविंद बिस्ट एवं आरक्षी भानु प्रताप ओली ने खोज निकाला और बैग स्वामी के सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ बैग पाकर वृद्ध ने नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया।

More Stories
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित