नैनीताल: उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों के दौरे पर आए उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने मंगलवार को राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान प्रो. लाल से गुरमीत सिंह से विभिन्न समसमायिक विषयों पर चर्चा की। उन्हें नैनीताल राजभवन का भी भ्रमण कराया गया। इस दौरान प्रो. लाल नैनीताल राजभवन की वास्तुकला को देख अभिभूत हो गए।
उन्होंने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक इमारत होने के साथ वास्तुकला का बेजोड़ और अद्भुत नमूना है। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें बद्रीनाथ मंदिर की प्रतिकृति एवं नैनीताल राजभवन नैनीताल पर आधारित एक पुस्तक भेंट की।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां