टिहरी
टिहरी जिले के घनसाली विधानसभा के अंतर्गत तहसील बालगंगा क्षेत्रांतर्गत छतीयार-खवाड़ मोटर मार्ग पर स्थान मांदरा के समीप एक मैक्स वाहन सं०-UK 07TC 1675 सड़क से नीचे लगभग 15 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमे 3 व्यक्ति सवार थे। सभी घायलों को सीएचसी बेलेश्वर ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा एक व्यक्ति मृत बताया गया। अन्य दो को जिला अस्पताल बौराडी लाया जा रहा है।
दुघर्टना में मृतक – राजीव पंवार पुत्र श्री भारत सिंह पंवार उम्र -36 वर्ष, निवासी – ग्राम चमियाला तहसील बालगंगा। (चालक)
दुघर्टना में घायल व्यक्तियों का विवरण –
1-साब सिंह पुत्र श्री दर्मियान सिंह उम्र – 32 वर्ष निवासी – ग्राम छतियारा तहसील बालगंगा।
2- राजीव चौहान पुत्र श्री महावीर सिंह उम्र -26 वर्ष, निवासी ग्राम छतियारा तहसील बालगंगा।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां