देहरादून
चार धाम यात्रा को लेकर सतपाल महाराज ने सचिवालय में महत्वपूर्ण बैठक ली — जिसमें पर्यटन स्वास्थ्य पीडब्ल्यूडी और परिवहन से जुड़े कई अधिकारी भी मौजूद रहे इसके साथ ही अलग-अलग जिलों के जिलाधिकारी और एसएसपी वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में जुड़े सतपाल महाराज ने कहा आने वाले यात्री को मास्क लगाना जरूरी है उसके साथ ही जो रोड बाधित होती है उसको लेकर भी सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह इसके लिए कुछ प्रयास करें जो गाड़ियां बंद हो जाती है उसको टो करने के लिए व्यवस्था होनी चाहिए जिससे रोडे बाधित ना हो इसके साथ ही टैक्सी ड्राइवर को को भी यह बताया जाए कि वह आने वाले श्रद्धालुओं से किसी प्रकार की बदसलूकी ना करें उनसे झगड़ा ना करें परिवहन विभाग यह ध्यान दें की बसें और रोडवेज टैक्सी बेहतर तरीके से संचालित हो इसके साथ ही स्वास्थ्य की भी सुविधाएं अच्छी होनी चाहिए आने वाले यात्रियों को खाने पीने की समस्याएं ना हो इसके लिए भी सभी को निर्देश किया गया है हमारी चार धाम की यात्रा इस बार भव्य तरीके से चलने वाली है और उसको सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है जहां मार्ग बाधित होते हैं वहां पर जेसीबी
की व्यवस्था की जाए और ये सुनिश्चित किया जाए की किसी भी कीमत पर यात्रा प्रतिबंधित नही होगी ।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री