टिहरी
पुलिस चौकी ब्यासी, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि शिवपुरी के ऊपर 03 ट्रैकर्स फंसे है, जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक नीरज चौहान के नेतृत्व में तत्काल रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि 03 ट्रैकर्स होटल से ट्रैकिंग करने हेतु रात्रि को शिव पूरी से ऊपर पहाड़ी पर गए थे, जो रास्ता भटक गए।जिसमे से 02 बमुश्किल रास्ता खोजते हुए नीचे आ गए थे,परन्तु एक ट्रैकर मार्ग से विचलित होकर भटक गया था।
एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लगभग 06 घण्टे की सर्चिंग के उपरांत उक्त ट्रैकर पर्व गर्ग पुत्र अजय गर्ग निवासी गांधीनगर, मेरठ उम्र 23 वर्ष को ढूंढ़ लिया। उक्त ट्रेकर चलने में असमर्थ था। SDRF टीम द्वारा पिग्गी बैग मेथड अपनाकर लम्बे व कठिन मार्ग पर घायल ट्रेकर को पीठ पर उठा घने जंगल से रेस्क्यू कर सकुशल मुख्य मार्ग तक लाया गया ।

More Stories
मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया आवाह्न
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं