देहरादून
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए पोस्टल बैलेट पर नया विवाद शुरू हो गया है । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बाद अब उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात की ओर वायरल हो रहे पोस्टल बैलेट के वीडियो की जाँच करने की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरीके से पोस्टल बैलेट का वीडियो वायरल हुआ है इससे यह सिद्ध हो गया है कि बीजेपी पोस्टल बैलेट में धांधली करती है इस प्रक्रिया को या तो बन्द किया जाए या किसी एक स्थान पर सभी आर्मी के जबानों के वोट डलवाये जाए ताकि पारदर्शिता बानी रहे ,यदि ऐसा नही होता है तो लोकतंत्र में चुनाव आयोग पर सवालिया निशान खड़े होते है … इस लिए चुनाव आयोग को इस विषय पर कार्रवाही करनी चाहिए । इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग को ऐसे विधानसभा क्षेत्रों को चिन्हित करना चाहिए जहां पर पोस्टल बैलेट में इस तरह के मामले सामने आये है। और वहां पर पुनः मतदान कर पारदर्शिता बनानी चाहिए ।
कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी सौजन्या ने कहा कि इस पूरे मामले पर उनके द्वारा पिथौरागढ़ जनपद के जिला अधिकारी को निर्देशित किया गया है जिसमें उनके द्वारा कार्रवाई की जा रही है। साथ ही चुनाव अधिकारी ने कहा कि पोस्टल बैलट के वायरल वीडियो में जिस आर्मी के जवानों का जिक्र किया जा रहा है उसकी भी पड़ताल हो रही है ।

More Stories
ऋषिकेश क्षेत्र में फ्लैट में जुआ खेलते हुए 8 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 लाख रूपये से ज्यादा की नगदी बरामद
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड