देहरादून
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी एक बार फिर सदस्यता अभियान को और मजबूत तरीके से आगे बढ़ाने जा रही है जिससे ज्यादा से ज्यादा सदस्य कांग्रेस पार्टी के प्रदेश भर में जुड़ सकें। इसे सदस्यता अभियान की समीक्षा आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर की गई जिसमें सभी जिला अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी और एआईसीसी के पीआरओ मौजूद रहे। सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आने वाले दिनों में सदस्यता अभियान को और तेज किया जाएगा ताकि प्रदेश में कोने कोने में कांग्रेस के कार्यकर्ताओ की लंबी फ़ौज तैयार हो सके ।
वही नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि चुनाव से पूर्व में भी कांग्रेस अपना सदस्यता अभियान चला रही थी लेकिन चुनाव के दौरान यह सदस्यता अभियान धीमा हो गया था लेकिन आप चुनाव बीत जाने के बाद पार्टी इस सदस्यता अभियान को तेज गति के साथ आगे बढ़ाएगी ताकि कांग्रेस का संगठन ओर मजबूत हो सके।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश